फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10 दिन में खत्म हुआ गैस सिलिंडर, नेपुल दबाते ही निकला पानी

Fri, 01 May 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी श्यामू साहनी के साथ रसोई गैस सिलिंडर को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उपभोक्ता ने बीते 18 अप्रैल को घरेलू गैस सिलिंडर भरवाया था, लेकिन सीमित परिवार के बीच महज दस दिन के भीतर एकाएक सिलिंडर खत्म हो गया। जब श्यामू ने सिलिंडर को हिलाकर देखा तो उसमें वजन महसूस हुआ, जिससे उसे संदेह हुआ कि सिलिंडर पूरी तरह खाली नहीं हुआ है।
विज्ञापन

श्यामू साहनी ने बताया कि गैस की स्थिति जानने के लिए उन्होंने पहले सिलिंडर के ऊपर लगे नेपुल (वाॅल्व) को दबाया तो प्रेशर नहीं बन रहा था और न ही गैस की महक आ रही थी। फिर उन्होंने सिलिंडर को जमीन पर लेटा दिया और वाॅल्व दबाते ही उसमें से गैस की जगह पानी निकलने लगा। यह नजारा देखकर वह दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सिलिंडर में पानी निकलने की बात सुनकर आश्चर्य व्यक्त किया। क्षेत्र में पहले से ही रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है।
उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है । कड़ी धूप में मारा-मारी के बीच किसी तरह से लोगों को एक सिलिंडर मिल पा रहा है। ऐसे में गैस की जगह पानी निकलने की घटना ने उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है। श्यामू साहनी ने बताया कि सिलिंडर जल्दी खत्म होने से न केवल उन्हें भोजन पकाने में परेशानी हो रही है बल्कि आर्थिक नुकसान भी हुआ है। वहीं, अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी मालिकों को इस तरह की घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए ताकि ऐसे मामले किसी उपभोक्ता के साथ दुबारा न हो। यदि ऐसे मामलों में सतर्कता और शक्ति नहीं बरती गई तो अन्य उपभोक्ताओं के साथ भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। फिलहाल उपभोक्ता श्यामू साहनी की शिकायत करने पर एजेंसी मालिक की तरफ से दोबारा सिलिंडर प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें