फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा बरामद, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा बरामद, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान क्षेत्र के जुमार नाले के पास से दो संदिग्ध को पकड़ा। उनके कब्जे से एक किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों पर केस दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र के जमुआर नाले के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। दो संदिग्ध व्यक्ति पहुंचे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से एक किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उनकी पहचान राहुल कुमार निवासी महराजपुर नया टोला बाजार थाना तेलझारी जनपद साहेबगंज झारखंड, अनिल चौधरी निवासी महराजपुर नया टोला बाजार थाना तेलझारी जनपद साहेबगंज झारखंड के रूप में की गई। इनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इन्हें पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक चंदन कुमार, अजय सिंह, धीरेंद्र यादव, राजन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें