फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए चार माह का निशुल्क प्रशिक्षण, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 21 Jul 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला उद्योग संवर्धन व उद्यमिता विकास केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत पिछड़ी जाति के युवक-युवतियों के लिए चार माह के निशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों को मोटरसाइकिल रिपेयरिंग और महिला अभ्यर्थियों को सिलाई ट्रेड में चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही वह कम से कम कक्षा आठ उत्तीर्ण और सिद्धार्थनगर का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। अभ्यर्थी उद्योग विभाग के ई-पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदक लॉगइन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया पोर्टल पर उपलब्ध है। यदि आवेदन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो अभ्यर्थी जिला उद्योग संवर्धन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सिद्धार्थनगर कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें