सिद्धार्थनगर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने थाना कठेला समय माता पुलिस के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने थाना कठेला समय माता क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
इस दौरान दंगा नियंत्रण ड्रिल का भी आयोजन किया गया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच भी की गई।