फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 338 मस्जिदों और 264 ईदगाहों में अदा की जाएगी नमाज

Thu, 28 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) बृहस्पतिवार को अकीदत और रवायत के साथ मनाई जाएगी। 338 मस्जिदों और 264 ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से जनपद को 27 जोन और 90 सेक्टर में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर में नोडल के साथ ही सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे जो त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में योगदान करेंगे।
विज्ञापन

ईदगाह और मस्जिद के साथ ही सोशल मीडिया के हर पोस्ट पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई विवादित टिप्पणी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा में संबंधित थानों की पुलिस के अलावा पीआरवी और क्यूआरटी की 36 टीमें लगाई गईं हैं।
ईद पर्व जनपद में धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद और ईदगाह पर नमाज अदा करते हैं। त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने और किसी को कहीं कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिए जनपद में संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम के साथ विशेष निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। सोशल मीडिया आज के समय में किसी भी सूचना को प्रसारित करने में सबसे बड़ा माध्यम से बन चुका है।
किसी एक पोस्ट पर टकराव की स्थिति बन जाती है, इसलिए सोशल मीडिया के लिए सेल एक्टिव रहेगी जो हर पोस्ट पर नजर रखेगी। किसी भी भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जोन और सेक्टर स्तर पर बांटकर कड़ी निगरानी की जाएगी। त्योहार संपन्न होने तक सुरक्षाकर्मी अलर्ट रहेंगे।
एसपी की अपील : सिद्धार्थनगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बकरीद पर्व को प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे त्योहार को सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें