फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में ब्लॉक प्रमुख का नामांकन आज

Thu, 04 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के सियासी समर का विधिवत आगाज शुक्रवार से होगा। इसके लिए जिले के 14 ब्लॉकों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशी सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया को सकुशल और निष्पक्ष बनाने के लिए ब्लॉकों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। जुलूस निकालने पर पाबंदी है।ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए एक फरवरी को कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही सियासी पारा गर्म है।
विज्ञापन


बहुमत का जादुई आंकड़ा पाने के लिए जोड़-तोड़ के हर रोज नए मामले आ रहे हैं। चुनावी मैदान का माहौल अपने अनुकूल बनाने के लिए दावेदार हर संभव जतन में पीछे नहीं है।

सत्ताधारी दल का जिले की ज्यादातर सीटें निर्विरोध जीतने का दावा था, मगर नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान बने नए समीकरणों ने चुनावी फिजा को रोचक बना दिया है।

कई दिग्गजों ने प्रमुख की कुर्सी को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। सबसे ज्यादा रोमांच नौगढ़ ब्लॉक की कुर्सी को लेकर है। भनवापुर, डुुमरियागंज, खेसरहा और बर्डपुर ब्लॉकों पर भी लोगों की निगाहें जमी हुई है।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों से सपा के अलावा अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। हालांकि वास्तविक तस्वीर नामांकन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

बहरहाल, प्रशासन शुक्रवार को होने वाले नामांकन को सकुशल पूरा कराने में तल्लीन है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार के मुताबिक नामांकन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव अधिकारी और मजिस्ट्रेट सुबह ही ब्लाकों की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे। जुलूस प्रदर्शन पर पूरी तरह है। आचार संहिता के पालन की कड़ी हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें