फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सपा में बर्डपुर में बगावत की सुगबुगाहट

Wed, 03 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्विरोध निर्वाचन का ताना-बाना बुन रही सपा के लिए बर्डपुर ब्लॉक में भी नई चुनौती उभरने लगी है। यहां से सपा प्रत्याशी के अलावा एक अन्य दावेदार ने भी नामांकन पत्र खरीद लिया है।
विज्ञापन


पहले वह खुद सपा से टिकट की दावेदार थीं, मगर अब निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। भनवापुर ब्लॉक में भी दो नए दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदकर अपनी उम्मीदवारी के संकेत दिए हैं।

नामांकन पत्र खरीदने वालों का यही मिजाज बरकरार रहा तो नौगढ़ के बाद जिले के इन ब्लॉकों में भी प्रमुख पद की लड़ाई रोचक होगी।

जिले के 14 ब्लॉकों में प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए सपा हाईकमान ने जिला पंचायत की तरह ब्लॉकों में भी निर्विरोध प्रमुख बनाने का निर्देश दिया था।

टिकट आवंटन के कुछ दिनों बाद ही निराश दावेदारों ने बागी रूख अपनाना शुरू कर दिया था। नौगढ़ ब्लॉक में बगावत खुलकर सामने आने के बाद पार्टी ने टिकट वापस लेते हुए इस सीट पर दोनों दावेदारों के लिए तटस्थ रूख अपना लिया है।
विज्ञापन


अब नौगढ़ के बाद बर्डपुर में भी पार्टी के अंदर बगावत की सुगबुगाहट सामने आई है। यहां से सपा में टिकट की मजबूत दावेदार मानी जाने वाली मालती देवी ने पार्टी प्रत्याशी संजय पासवान के विरोध में निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी है।

नामांकन पत्र खरीद कर इस मिजाज को उन्होंने जाहिर भी कर दिया है। इस ब्लॉक से अब तक इन्हीं दो दावेदारों ने नामांकन फार्म भी खरीदा है।

मालती देवी की दावेदारी पेश करने के संकेतों के बाद पार्टी खेमे में खलबली मच गई है। पार्टी के दिग्गज दलीय आस्था का हवाला देकर सदस्यों को एकजुट बनाने में लगे हुए हैं।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी एक साथ है। नामांकन तक सब कुछ सही जाएगा। सपा के लिए दूसरी चुनौती भनवापुर ब्लाक से मिलने लगी है।

यहां जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के छोटे भाई की पत्नी सपा की उम्मीदवार हैं। पूरी पार्टी उन्हें निर्विरोध प्रमुख बनवाने में जुटी हुई है। इस बीच पूर्व प्रमुख मारकंडेय पांडेय की पत्नी आदित्या पांडेय और किरण पांडेय ने 2-2 सेटों में नामांकन पत्र खरीदकर सपाइयों को बेचैन कर दिया है।
विज्ञापन


नौगढ़ ब्लॉक में संजू सिंह और शफीक अहमद ने 3-3 सेट में पर्चा खरीदा है, जबकि उसका से सपा प्रत्याशी राजमति देवी ने ही अकेले तीन सेट में पर्चा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें