फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिया, उसका के कई गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया, उसका के कई गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बारिश के साथ ही नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। जलस्तर बढ़ने से उसका, जोगिया और शोहरतगढ़ क्षेत्र के कई गांवों के पास तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इसके साथ जलस्तर घटने-बढ़ने से नदियों के किनारे कटान तेज हो गई। इससे आसपास के गांवों के लोग सहम गए हैं।
चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के साथ ही जिले की राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोघी व बानगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने व घटने लगा है। बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से उसका क्षेत्र के हथिवड़ताल गांव के तिवारी टोला व अजिगरा आदि गांव के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिवारी टोला निवासी राधेश्याम व घनश्याम का कहना है कि प्रत्येक वर्ष नदी का जलस्तर बढ़ते ही पानी से गांव चारो तरफ से घिर जाता और सड़क डूब जाती है। इससे बांध से घर तक आने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। वहीं, नदी का पानी घटने के दौरान गांव के पास कटान होने से अब तक कई घर नदी में विलीन हो चुके हैं।
नदियों का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का स्तर वर्तमान जलस्तर
बानगंगा 93.420 93.00
राप्ती 84.90 81.14
बूढ़ी राप्ती 85.55 83.41
कूड़ा 83.52 79.25
घोघी 87.00 83.40
तेलार नाला 87.50 83.00
जमुआर नाला 84.89 81.35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें