फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका शिक्षा की अलख जगाई

Mon, 16 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिंहेश्वरी इंटर कालेज में एनएसएस कैंप के माध्यम से लोगो को जागरूक करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने चयनित बस्ती में जाकर बालिका शिक्षा की अलख जगाई। भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक करते हुए लिंगानुपात बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर परिवार की महिलाओं, बुजुर्गों से संपर्क साधा। स्वयं सेवक आदिल अहमद खान ने बताया कि चयनित बस्ती में उच्च व माध्यमिक स्तर की शिक्षा का अभाव है। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिला ही परिवार को सही दिशा दे सकती है।
इसके लिए उनका शिक्षित होना जरूरी है। जब तक हम भावी पीढ़ी को नहीं संवारेंगे, देश और समाज का भविष्य नहीं सुधरेगा। पूजा सिंह ने महिलाओं की परिवार में अहम भूमिका पर जोर दिया। जागरुकता कार्यक्रम के बाद स्कूल परिसर में महिला सशक्तीकरण पर वाद-विवाद का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने ओजस्वी विचार रखे।
विज्ञापन

महिलाओं की बेहतरी के लिए दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा जैसी बुराइयों को दूर करने पर जोर दिया। साथ ही महिलाओं को घर से लेकर समाज तक पूर्ण सुरक्षा की जरूरत बताई गई। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें