फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में रात बिताएंगे एबीवीपी कार्यकर्ता

Mon, 16 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रघुवर प्रसाद इंटर कालेज के सभागार में एबीवीपी के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को सामाजिक अनुभूति विषय पर सरस्वती विद्या मंदिर तेतरी बाजार में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेश मंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि सामाजिक अनुभूति के तहत उन सामाजिक विषयों के संदर्भ में संवेदन शीलता उत्पन्न करना है, जो आज प्रगतिमान नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर के विकास से ही देश का विकास संभव है। अनुभूति-2016 कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को 10 दिन के लिए गांव-गांव भेजकर वहां की जीवन शैली, सामाजिक कठिनाइयां, रीती-रिवाज, समस्याएं आदि से रूबरू कराना है।
इससे समाज की परिस्थितियों को समझकर अपने जीवन में सामाजिक कार्य को प्राथमिकता के साथ कर सकें। समाज दर्शन के इस कार्यक्रम से व्यक्ति, गांव, समाज केे समसयाओं की अनुभूति करना ही विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य है। सामाजिक कार्यकर्ता, मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, कृषि विद्यार्थी, शोध छात्र, विधि, केंद्रीय संस्थानों सहित सभी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की सहभागिता का प्रयास है।
विज्ञापन

परिषद के जिला संगठन मंत्री शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के सभी ब्लाकों में 140 कार्यकर्ता 140 गांवों का सर्वे करेंगे। जिला संयोजक शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य अनुभूति के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच गांव की संवेदना को जानने की है।
कार्यशाला का संचालन परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नित्यानंद शुक्ल ने किया। इस दौरान संदीप जायसवाल, दीपक त्रिपाठी, शुभम, निलेश चौधरी, अशुतोष पांडेय, किरन जायसवाल, विवेक ओझा, मयूर श्रीवास्तव, विश्वजीत पांडेय, सर्वेश पांडेय, विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें