फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झोपड़ी में लगी आग दो पशुओं की झुलसकर मौत

Sun, 03 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार रात एक झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस घटना में एक भैंस और एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस व हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसिया गांव निवासी लौटन, पशु पालन व चारा रखने के लिए चोपड़ी बनाया था। चोपड़ी में एक गाय व एक भैंस सहित भूसा और चारा की मशीन रखता था। शुक्रवार को रात में चोपड़ी में गाय और भैंस थीं। लगभग 12 बजे रात में अज्ञात कारण से चोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया, शोर सुनकर लौटन और गांव के लोगों का इकट्ठा हो गए। लेकिन देखते ही देखते आग की लपट भयंकर रूप धारण कर लिया। लोग अग्निशमन को फोन कर आग बुझाने में जुट गए।
घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक गाय और भैंस की झुलस कर मौत हो शनिवार सुबह हलका लेखपाल पिंटू पासवान और चिल्हिया एसओ दुर्गा प्रसाद मौके की जांच किया। हलका लेखपाल ने जांच कर एक रिपोर्ट तैयार कर तहसील कार्य को भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें