फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप से भैंस उतारने को लेकर मारपीट, चार जख्मी

Tue, 10 Sep 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के कटवा गांव में देर रात दो पक्षों में हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के कटवा गांव में रविवार की रात पिकअप से भैंस उतारने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोगों को चोट आई, जिनका माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कटवा गांव में रविवार शाम को सेमरियांव से भैंस खरीद कर पिकअप से राजेन्द्र अपने गांव लाए थे। वाहन से भैंस को उतारने के लिए ऊंचा स्थान देखकर अखिलेश के घर के पास गए। जहां पर अखिलेश द्वारा यहां न उतारने और सामने लगे पेड़ टूटने को कहा, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मारपीट होने की जानकारी परिजन को मिलने के बाद दोनों घर के लोगो के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में हरिराम, अनिता पुत्री हरिराम, कर्मराज, सुरेखा पत्नी कर्मराज व चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।। प्रभारी कोतवाली राजेश गुप्ता से कई बार संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन बिजी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें