फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत से मिट्टी निकालने से मना करने पर मारपीट, कार्रवाई की मांग

Sat, 27 Apr 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम इटवाभाट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम इटवाभाट खेत से मिट्टी निकालने से मना करने पर दो लोगों ने खेत मालिक की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर मारपीट करने वाले शख्स मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी मोल्हू ने दी तहरीर में बताया कि प्रधान के पुत्र महेंद्र व सुग्रीव निवासी रमवापुर तिवारी, मजदूरों के जरिए खेत से मिट्टी निकालकर सड़क पटवा रहे थे। उनके खेत से ज्यादा मिट्टी निकाल रहे थे, जिस पर उन्होंने मौके पर जाकर मना किया तो वे मारने पीटने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से भागकर घर आने पर दोनों पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए। घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारा और गला दबाने की कोशिश की। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर जान बची। इस संबंध में एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि उक्त मामले में मिली तहरीर के आधार पर जांच कर, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें