फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 700 हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर...पूछ रही परिवार से घर है या बाहर

Sat, 27 Apr 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रख रही पुलिस
विज्ञापन


हर दिन सिपाही व बीट दरोगा पहुंचते हैं गांव जानते हैं लोकेशन

मोबाइल चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर से भी ले रहे लोकेशन की जानकारी

चुनाव में मतदान व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए रखी जा रही नजर

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चुनाव में अशांति न फैलने पाए, इसके लिए पुलिस हर तरह से अलर्ट हो गई है। अपराधियों से माहौल खराब होने की आशंका रहती है। इसलिए पुलिस अपराधियों पर ही नजर रख रही है। जिले 700 हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने के साथ ही परिवार से यह पूछ रही है कि घर है या फिर बाहर। इसके साथ ही उनके मोबाइल की भी मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे उनके लोकेशन के बारे में पता चल सके और अगर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करते हैं तो कार्रवाई की जा सके।
लोकसभा चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग की ओर से अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। बार्डर पर चेकिंग करने के साथ ही शराब सहित अन्य कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही पुलिस हिस्ट्रीशीटर की भी निगरानी कर रही है। 700 ऐसे हिस्ट्रीशीटर चिह्नित हैं, जिनका पूरा ब्यौरा पुलिस ने रखा है। बीट दरोगा और सिपाही प्रतिदिन इनकी खबर ले रहे हैं कि कहां है। परिवार से पूछते हैं कि घर पर है या कहीं बाहर। अगर बाहर है तो कहां गया है। इसके बारे में पुलिस जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

यह इसलिए की इनकी ओर से मतदान प्रभावित किया जा सकता है। यह लोग आसपास के लोगों में भय फैला सकते हैं, इसलिए इनकी विशेष निगरानी की जा रही हैै। मतदान और मतगणना समाप्त होने तक इनकी कड़ी निगरानी होगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


मोबाइल से ली जा रही है जानकारी
संबंधित थाने की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों का नंबर भी ले रखी है। उसके परिवार का भी नंबर रखा है, जिससे जरूरत पड़ने पर उसके बारे में जानकारी ली जा सके। वहीं घर छोड़कर काफी समय से गायब रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों के बारे में परिवार से पता किया जा रहा है। समय-समय पर कॉल करके उनके बारे में पूछा जा रहा है। इसमें सक्रिय वालों पर विशेष निगरानी की जा रही है। क्योंकि वह प्रभाव डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें