फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों के विवाद में मारपीट, दंपति घायल, केस दर्ज

Sun, 03 Mar 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में रविवार को दो बच्चों के बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक दंपति को पीट दिया। हमले में उन्हें काफी चोट आई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दंपति का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी राजमति देवी ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गांव के सोमई, अनिल, संतोषी और सोमई की पत्नी ने दो बच्चों में हुए विवाद को लेकर उसे और पति शिव पूजन को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मारने पीटने लगे। मारपीट में पति का हाथ टूट गया है और उसे भी गंभीर चोट आई है। गांव के लोगों ने बीच बचाव नहीं तो किया होता तो जान से की मार दिया होता।
इस संबंध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार सोमई, अनिल, संतोसी और सोमई की पत्नी के विरुद्ध केस दर्जकर आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें