फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : उप मुख्यमंत्री

Sun, 03 Mar 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यालय पर बस्ती कलस्टर (लोकसभा क्षेत्र बस्ती, डुमरियागंज, संत कबीर नगर) की चुनाव प्रबंध समिति बैठक हुई। उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार प्रेम चंद्र बैरवा ने लोकसभा चुनाव के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की तरफ अग्रसर है। लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर 80 प्रतिशत हमारी हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना अपना विजन बनाएं और आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथ स्तर पर लगकर कार्य करें। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारी में जुटने को कहा। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सुनील गुप्ता, जिला प्रभारी हरि चरण सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बस्ती विवेकानंद मिश्रा, जिलाध्यक्ष संतकबीर नगर जगदंबालाल श्रीवास्तव, अजय सिंह गौतम, लोकसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जगदंबिका पाल को टिकट मिलने पर मनाया जश्न
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद जगदंबिका पाल को लोकसभा टिकट मिलने पर जगह-जगह जश्न मनाया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि सांसद जगदंबिका पाल ने बिना भेदभाव के पूरे जिले में विकास को गति दी है। नगर पंचायत के श्रीराम जानकी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, नंदू गौड़, रविंद्र कुमार वर्मा, शिव शक्ति शर्मा, रामसेवक गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहें। लोटन प्रतिनिधि के अनुसार लोटन चौराहे पर लोगों ने पटाखा फोड व लोगों को मिठाई खिलाकर कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दृगनरायन सिंह, प्रेमचंद मोदनवाल, जितेंद्र सिंह, कृष्ण दत्त त्रिपाठी, उमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें