फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र की फीडर ट्राली जली, 150 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उपकेंद्र की फीडर ट्राली जली, 150 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

बिस्कोहर। विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ में सोमवार आधी रात को अचानक जोरदार धमाके के बाद इनकमिंग फीडर में आग लग गई। देखते ही देखते फीडर धू-धू कर जल गया, जिससे 150 गांव की बिजली गुल हो गई। हालांकि, इस दौरान उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
इटवा तहसील क्षेत्र के कठौतिया रामनाथ स्थित विद्युत उपकेंद्र में सोमवार रात करीब सवा एक बजे इनकमिंग के दो फीडर जल गए। वहां जोर का धमाका होने के साथ ही आग लग गई। केंद्र पर मौजूद एसएसओ राहुल श्रीवास्तव, रंजन चौधरी, संविदाकर्मी लाइनमैन राकेश चौधरी, प्रघट यादव व गांव निवासी चंद्रभान तिवारी डरकर भाग चले। एसएसओ राहुल श्रीवास्तव ने शाहपुर उपकेंद्र पर तैनात दूसरे कर्मचारियों को अवगत कराने के साथ ही आपूर्ति ठप करने के लिए कहा। बिस्कोहर व सोहना का फीडर जलने से करीब 160 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार सुबह बिजली कर्मियों ने एसडीओ इटवा कौशल किशोर को सूचना देने के बाद मरम्मत शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ राहुल श्रीवास्तव व रंजन चौधरी ने मरम्मत होने का हवाला देकर दोपहर ढाई बजे तक आपूर्ति बहाल करने की बात कही है। यह ट्राली तीन माह में दूसरी बार जला है। पिछली बार भी ट्राली शार्ट- सर्किट से जल गई थी, जिससे बिजली आपूर्ति 24 घंटे तक बाधित थी। ऐसे में हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी थी।
उपकेंद्र की फीडर ट्रॉलियां जर्जर हालत में हैं। गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने के कारण शार्ट -सर्किट हो रहा है। वहीं, बिजली निगम फीडर ट्रालियों को बदल नहीं रहा। बिजली नहीं आने पर लोग रात से उपकेंद्र पर लगातार फोन करते रहे। नावडीह निवासी झीन सोनी ने कहा कि बिजली समस्या बहुत परेशान कर रही है। रोहनीभारी निवासी मुकेश ने कहा कि बिजली संकट बरकरार है। रोस्टर ध्वस्त हो चुका है।
विज्ञापन

इस बारे में बिजली निगम के एसएसओ राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि शार्ट-सर्किट की वजह से केंद्र की फीडर ट्राली में आग लग गई थी। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मरम्मत कार्य चल रहा है। बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें