फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुत्री की मुंडन से लौट रहे पिता की ट्राली के नीचे दबकर मौत

Mon, 15 Apr 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के पथरा बाजार कस्बे में हुई घटना
विज्ञापन

ट्रॉली में बैठे थे लोग, नीचे गिरने से चपेट में आया सूरजन

संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में सोमवार को मुंडन कराकर घर लौट रहे व्यक्ति की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक के पुत्री का ही मुंडन था। खुशियों का माहौल पल भर में गम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग गांव निवासी सूरजन निषाद (32) गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर ट्रॉली से परिवार व गांव के लोगों के साथ अपनी छोटी पुत्री प्राची (3) का मुंडन कराने के लिए पथरा ताल में स्थित समय माता के स्थान पर गया था। मुंडन संस्कार से वापस शाम चार बजे लौटते समय पथरा कस्बे के पास बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर यूपी बड़ौदा बैंक के पास अचानक सूरजन ट्राॅली से नीचे गिर गया और ट्राली उसके सिर पर चढ़ गया। इस हादसे में उसकी घटना स्थल ही पर ही मौत हो गई। यह देख ट्रॉली में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पथरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। लाश का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै। इस संबंध में थानाध्यक्ष पथरा बाजार भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी मीरा ने मार्ग दुर्घटना की तहरीर दिया है। जिसपर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पल में खुशियां मातम में बदली

सोमवार सुबह से सूरजन के घर में खुशी का माहौल था। अपनी लाड़ली बिटिया के मुंडन संस्कार के बाद शाम को घर पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें नात रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था किसी को क्या पता था कि यह खुशी चंद घंटों के लिए ही है। जिस घर में शाम को जश्न का माहौल होने वाला था, वहां अब मातम है। सूरजन अपनी बड़ी पुत्री सुहानी (8), प्राची (3) और पत्नी रीमा के साथ मेहनत मजदूरी करके खुश था। मौत के बाद बड़ी बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों के साथ ही घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम हो जा रही थीं। लोगों का कहना था कि भगवान को पता नहीं क्या मंजूर था। अब रीमा और दोनों बेटियों की देखरेख कौन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें