फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का रुख बदलने से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का रुख बदलने से किसान चिंतित
विज्ञापन

इटवा। मौसम के रुख में आए बदलाव ने लोगों को ठंड का एहसास दिला दिया। भोर में कोहरे की चादर के बाद धुंध में निकली धूप ने धान की कटाई में लगे लोगों को राहत तो दी, मगर थोड़ी देर बाद छाई बदली ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया। मौसम में आई तब्दीली ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन बदली छाई रहने से धान की कटाई में लगे किसानों में चिंता पैदा कर दी। इनकी यह चिंता संभावित बारिश के चलते रही। इनका कहना है कि यदि बारिश हुई तो धान की फसल बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौखड़ा निवासी किसान बबलू सिंह कहते हैं कि पहले से नमी के चलते कंबाइन से फसल की कटाई मुश्किल हो गई है। ऐसे में यदि हल्की बारिश हुई तो धान की कटाई समयानुसार हो पाना असंभव हो जाएगा, जिससे रबी की बुआई में काफी विलंब होगा। बेनीपुर निवासी किसान पुरुषोत्तम पांडेय कहते हैं कि इस बदली ने हम किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें