फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से भैंस चराने गए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से भैंस चराने गए किसान की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी गांव के टोला जगदीशपुर के बाहर में मंगलवार सुबह भैंस चरा रहे किसान पर बिजली गिर गई। इस हादसे में किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसील प्रशासन की मौजूदगी में लिखा-पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी शिवप्रसाद (45) पुत्र हजारी मंगलवार की सुबह भैंस को चराने के लिए गांव के पूरब गए थे। साढ़े सात बजे बादलों में तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। उसी दौरान बिजली गिरी और शिवप्रसाद उसकी चपेट में आकर झुलस गए। यह घटना देख स्थानीय लोग उनको जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली। उसके बाद शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन को जानकारी दी गई। मौके पर शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व हल्का लेखपाल प्रशांत ने पहुंचकर परिजनों से शव का पोस्टमार्टम के लिए लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया हो जाने के बाद आपदा राहत कोष से सहायता राशि दी जाएगी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें