फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से किसान के कूल्हे की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड़ के हमले से किसान के कूल्हे की हड्डी टूटी
विज्ञापन

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के गंगाधरपुर गांव में सोमवार को घर के बगल में बागवानी की सिंचाई कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। जब तक लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते, सांड़ कई बार पटक दिया। हमले में कूल्हे की हड्डी टूट गई है। परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
क्षेत्र के गंगाधरपुर निवासी रणविजय सिंह (65) घर के पास बागवानी में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां सांड़ आ गया। उसे उन्होंने भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड़ हमलावर हो गया और उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। सांड़ के हमले से वह लहूलुहान हो गए। परिवार के लोग आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के उपरांत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टा सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। ऐसे हमलावर मवेशियों को पकड़कर गोशाला में भेजना चाहिए। छुट्टा मवेशी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें