कार्य बहिष्कार कर दो घंटे तक स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। फार्मासिस्टों का प्रभार बढ़ाए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में चल रहा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रदर्शन शनिवार को भी जिला अस्पताल में जारी रहा। दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद फार्मासिस्ट काम पर लौट गए।
जिलाध्यक्ष वाईपी यादव ने कहा कि मांगों के समर्थन में शुरू हुआ यह प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार तब तक चलेगा कि जबतक हमारी मांगें मान नहीं ली जाती हैं। कहा कि अभी तो दो घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो 16 दिसंबर से इमरजेंसी छोड़कर सब काम ठप कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। पर अब ऐसा नहीं होने पाएगा। जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी। प्रदेश के नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को गिनाया। इस दौरान शमसुल हक खान, बृजेश पांडेय, सुग्रीव, राहुल पांडेय, राजेश वर्मा, अरुण मिश्र, राजेश पांडेय, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।