फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धनतेरस की तेजी में बिक गए चांदी के नकली सिक्के

Thu, 31 Oct 2024 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर बाजार चमका तो इसमें कुछ दुकानदारों ने चांदी के नकली सिक्कों को भी खपा दिया। जब चांदी की कीमत की अपेक्षा सिक्के मिलने की चर्चा हुई तो लोग जांच परख कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायियों का अनुमान है कि धनतेरस में करीब पांच करोड़ रुपये के चांदी के सिक्के बिके होंगे, जिसमें दो करोड़ रुपये के सिक्के नकली होंगे।
धनतेरस के दिन कुछ दुकानों में एक भरी चांदी का सिक्के को 1300 से 1400 रुपये में बेचा गया, जबकि कुछ दुकानों में उसी वजन के सिक्कों को 1000 से 1200 रुपये में बेच दिया गया। धनतेरस में ज्यादातर लोगों ने चांदी के सिक्के खरीदे हैं, क्योंकि कम बजट में धातु खरीदकर उन्होंने मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें