फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरगढ़ शहीद स्थल पर 26 को लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरगढ़ शहीद स्थल पर 26 को लगेगा मेला
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर पंचायत स्थित अमरगढ़ ताल शहीद स्थल पर 26 नवंबर को एक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मंगलवार को शहीद स्थल का निरीक्षण किया।
उसके बाद डुमरियागंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में बैठक की गई। तैयारियों के संबंध में विधायक ने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मेले में दूरदराज से लोग आएं, उसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। मेले में गोष्ठी सहित सांस्कृतिक और देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस मौके पर जिला अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि शहीद स्थल पर मेले में स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

यह पहला अवसर है कि यहां पर शहीदों की याद में मेले का आयोजन हो रहा है, जो स्थानीय लोगों के लिए प्रसन्नता की बात है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, एसडीएम डुमरियागंज प्रमोद कुमार, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा, ईओ शिवकुमार तहसीलदार डुमरियागंज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें