सिद्धार्थनगर। केंद्रीय विद्यालय में 19 नवंबर को आयोजित होने वाले कॅरिअर काउंसिलिंग फेयर में एक हजार विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखाई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जिससे अन्य छात्रों को भी कॅरिअर के बारे में जानकारी मिल सके।
भारत के बड़े शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञ कक्षा 10 व 12 वीं के छात्र-छात्राओं को बताएंगे कि उन्हें किस क्षेत्र आगे बढ़ने के लिए क्या करना है। इसमें प्रमुख विषयों का स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां छात्र संबंधित विषय के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इस कार्यक्रम में जिला सहित अन्य क्षेत्र के 20 संस्थाओं के स्टाल लगाए जाएंगे, वही जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में एलईडी के जरिए लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
शहर में स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगी। कार्यक्रम में देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ कई आईएएस एवं आईपीएस भी टिप्स देंगे।