फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में लखनऊ और झांसी के डॉक्टरों ने दिया परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में लखनऊ और झांसी के डॉक्टरों ने दिया परामर्श
विज्ञापन

उसका बाजार। सीएचसी उसका बाजार में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में लखनऊ एवं झांसी के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में 983 मरीजों का पंजीयन किया, जिन्हें परामर्श एवं दवा दी गई। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गई।
स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में अच्छी पहल की है। शिविर में केजीएमयू लखनऊ के मेडिसिन विभाग की डॉ. सान्या रऊफ ने निधि, कृष्णा, सपना, गुड़िया कलावती, चंद्रभान समेत 15 को मोबाइल फोन पर परामर्श दिया, जबकि मेडिकल कॉलेज झांसी की नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ. सविता त्रिपाठी, डॉ. जूही शरण, डॉ. धीरज शर्मा, डॉ. अकांक्ष खरे ने भी मरीजों से मोबाइल फोन पर बात करके दवा लिखवा दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कुल 983 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार की सुविधाएं स्टॉल लगाकर प्रदान की गई। इनमें 453 महिला और 530 पुरूष रहे। दोपहर तक दंतरोग के 13, हड्डी के 22, चर्मरोग के 35, जांच के लिए 238 सैंपल, बालरोग के 19, नेत्ररोग के 28, सामान्य रोग के 125, स्त्रीरोग के 38 और कोविड वैक्सीनेशन 11, चार आयुष्मान कार्ड, पीएम मातृ वंदन के आठ लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया है। इसके अलावा आयुर्वेद में 110 लोगों को और होमियोपैथ में 57 को दवाएं दी गईं।
विधायक ने किय शिविर का उद्घाटन
विधायक श्यामधनी राही ने आरोग्य मेला का उद्घाटन किया। कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को राशन देने, भय और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ उन्हें स्वस्थ रखन के संकल्प के साथ काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के 24 स्टॉल पर लोगों को जानकारी मिली। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, एसपी अग्रवाल, राम सुरेश चौहान, रामेश्वर पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, शिवशरण चौरसिया, राजनाथ सिंह, राकेश आर्या, जगदीश जायसवाल, बिंदुमती मिश्रा, बीपीएम मनीष पांडेय, आरके गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, मान सिंह, निधि राय, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश दुबे, एचएस शुक्ला, ज्योति राय आदि मौजूद रहे।
मेले के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, आंख, दंत चिकित्सा जांच, मलेरिया आदि की जांच की गई। परामर्श काउंटर पर परिवार नियोजन, पोषण, कैंसर, तंबाकू उपयोग के दुष्परिणाम बताए गए। कोविड-19 टीकाकरण की भी व्यवस्था है। -डॉ. अनिल कुमार चौधरी, सीएमओ सिद्धार्थनगर
परिचर्चा--
कमर से नीचे दर्द रहता है, इस कारण वह अपने रोजमर्रा के काम नही कर पाती हैं। मेले में डाक्टर को दिखाया। दवा मिली है, लेकिन आराम मिले तो उन्हें सुकून मिलेगा। -साहिदुन्निशा, निवासी बरांव नानकार
पैर में सूजन और कमजोरी से चलने-फिरने में काफी दिक्कत रहती है। डा.बृजेश चंद्रा ने ब्लड जांच कराने के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर अगले दिन जरूरी दवाएं दी जाएंगी। -राधेश्याम, निवासी सेखुई
आंख की रोशनी कम हो गई और कम दिखाई देता है। मेले में डा. आरके वर्मा को दिखाया है। दवाएं मिली और मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई है। -महावीर जायसवाल, निवासी रेहरा
विज्ञापन

जोड़ो में दर्द की शिकायत लंबे समय से है। डॉ. विमल द्विवेदी ने बताया कि इलाज लंबे समय तक चलेगा। डाक्टर के संपर्क में रहकर इलाज कराने की सलाह दी गई है। -पवन मिश्रा, निवासी महुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें