फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 16 May 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के घोसियारी में व्यापारियों से वार्ता करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बनहैती गांव में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज घोसियारी बाजार के व्यापारियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर दुकानें बंद कर दीं। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंभीर आरोप लगाए। स्थिति तनावपूर्ण देख मौके पर पांच थानों की फोर्स व तीन सीओ बाजार में पहुंच गए। देखते ही देखते बाजार छावनी में तब्दील हो गया। व्यापारी वर्ग ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये सहायता राशि दिलाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, पति ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। सीओ के आश्वासन के बाद लोग माने। लेकिन इसके बाद भी दुकानें नहीं खुल सकीं।  
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के खेसरहा थाना क्षेत्र के बनहैती गांव निवासी विंध्यवासिनी (30) पत्नी विजय की दुधारा थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव निवासी रज्जाक ने 12 मई की रात गला दबाकर मार डाला था। पुलिस ने रज्जाक व उसके साले पिंटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन पांच दिन बाद भी दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। सूत्र बताते हैं कि घटना का मुख्य आरोपी विदेश भागने की फिराक में है। दो से तीन दिनों के अंदर उसकी फ्लाइट है। तनाव देख खेसरहा पुलिस, बांसी कोतवाली, भवानीगंज, पथरा, जोगिया की टीम मौके पर पहुंची। साथ में एसडीएम बांसी प्रबुद्ध नरायण सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह, सीओ इटवा नईम खान मंसूरी, सीओ डुमरियागंज महेंद्र सिंह देव व क्यूआरटी की टीम भी आ गई। सीओ के आश्वासन पर लोग प्रदर्शन बंद किए। लेकिन दुकान न खोलने का निर्णय जारी रहा। सीओ बांसी उमाशंकर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें