मास्टर ट्रेनर को दी गई ईवीएम संचालन की जानकारी
सिद्धार्थनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए लोहिया कला भवन में डीएम दीपक मीणा की मौजूदगी में 151 मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी मास्टर ट्रेनर को ईवीएम संचालन की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान सीडीपीओ मो. अरशद ने ईवीएम तथा वीवी पैट को सेट करने और मॉकपोल प्रक्रिया, मशीन की सीलिंग, स्पेशल टैग तथा एड्रेस टैग लगाना व निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रोफार्मा के बारे में जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने मास्टर ट्रेनर को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।
यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसके निदान का सही ढंग से जानकारी प्राप्त कर ले। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए वीडियो को भी देख लें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पुलकित गर्ग, एडीएम उमाशंकर, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड एके सिंह आदि उपस्थिति रहे।