फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्रिस्तरीय सुरक्षा के साए ईवीएम...चप्पे-चप्पे पर जवान

Mon, 27 May 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

24 घंटे अर्धसैनिक बल के जवान तैनात, बाहरी पॉइंट पर भी है सख्त पहरा
सीसी कैमरे से निगरानी, सीओ और एसडीएम नोडल कर रहे मॉनिटरिंग

ईवीएम मशीन की निगरानी में 200 से अधिक जवान नवीन मंडी स्थल पर किए गए हैं तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है। नवीन मंडी में ईवीएम रखी गई है। मंडी का पूरा एरिया सुरक्षा कर्मियों से लैस कर दिया गया है। ईवीएम की रखवाली में थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंडी से आने-जाने वाले मार्ग पर हर प्वाइंट पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। जहां 24 घंटे और शिफ्टवार ड्यूटी रहेगी। 200 सुरक्षाकर्मी के अलावा हर प्वाइंट पर सीसी कैमरा लगाया गया है। और कंट्रोल रूम में बैठे इंस्पेक्टर हर प्वाइंट पर नजर रख रहे हैं। सीओ और एसडीएम नोडल के रूप में तैनात हैं, जो पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

संसदीय क्षेत्र के डुमरियागंज सीट के लिए छठवें चरण में शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। देर रात तक नवीन मंडी में ईवीएम जमा किया गया। ईवीएम की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। रविवार को ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई तो पूरे नवीन मंडी स्थल के 400 मीटर के दायरे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नवीन मंडी शुरू होने से पहने वन विभाग कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इससे आगे मंडी वाले मोड पर सुरक्षाकर्मी तैनात मिले। यहां से मंडी गेट तक कई जगह- जगह टुकड़े-टुकड़े में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इससे आगे दूसरे गेट पर के बाउंड्रीवाल के पास रेलवे स्टेशन जाने वाले रोड पर कई स्थानों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद दिखे। वहीं, अंदर बड़ी संख्या में फोर्स मुस्तैद की गई है। जो लगातार निगाह जमाए हुई दिखी। 200 से अधिक सुरक्षाकर्मी ड्यूटी में लगे हैं, जो 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन


-

हर प्वाइंट सीसी कैमरे से लैस

नवीन मंडी स्थल पर विधानसभावार हर प्वाइंट पर सीसी कैमरा लगाया गया है। इसके साथ ही हर उस प्वाइंट पर सीसी कैमरा लगा है, जहां हर तरफ नजर रहे। इसके अलावा बाहरी गतिविधि पर नजर रखने के लिए दोनों गेट और हर प्वाइंट पर सीसी कैमरा लगा हुआ है। सारे कैमरे को एक कंट्रोल रूम से जोड़ा गया हैं। जहां इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगी है, जो वहीं से देख रहे हैं। इसके साथ ही एसडीएम और सीओ मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

-

इस प्रकार तैनात हैं सुरक्षाकर्मी

ईवीएम जहां रखा हुआ है, वहां विधानसभावार अर्धसैनिक बल के जवान लगे हुए हैं। सशस्त्र से लैस जवान अलर्ट मोड में हैं, पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। इसके बाद पीएसी के जवान ड्यूटी में लगे हैं। जबकि बाहरी हिस्से में पुलिस बल लगी है। इसमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर के साथ ही सिपाही शामिल हैं। 200 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को थ्री लेयर में लगाया गया है।
विज्ञापन


-

ईवीएम की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था है। इसके साथ ही हर प्वाइंट पर सीसी कैमरा लगाया है। उसके जरिए निगरानी की जा रही है। पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है।

-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें