फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बानगंगा नदी में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव

Mon, 27 May 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिजनों के आग्रह पर पंचनामा करके पुलिस ने सुपुर्द किया

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा गांव का था मृतक

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के गोल्हौरा गांव बगल बानगंगा नदी में नहाते समय डूबे किशोर को एनडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद रविवार को ढूंढ निकाला। टीम ने नदी लगभग एक किलोमीटर तलाश करने के बाद महथा के पास नदी में किशोर का उतराया शव एनडीआरएफ टीम निकालकर बाहर निकला। पुलिस परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गोल्हौरा निवासी खलील अंसारी (14) पुत्र सईद अंसारी शनिवार को शाम लगभग चार बजे अपने चार दोस्तो के साथ गांव के बगल से गुजरी बानगंगा नदी में नहा रहे थे। नहाने कुछ देर बाद उसके दोस्त तो बाहर निकल गए। लेकिन खलील अंसारी गहरे पानी मे चला गया। और देखते ही देखते नदी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण भारी मात्रा में नदी पर पहुंच गए। और गोताखोर की मदद से शव की खोजबीन करने बाद किशोर का पता नहीं चल रहा था। एनडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोर बृहस्पतिवार पूरा दिन खोजते रहे। लगभग नदी में एक किलोमीटर तक टीम सर्च किया। तब जाकर 24 घंटे बाद महथा के पास उसका शव नदी में उतरता हुआ मिला। टीम ने शव को पानी से बाहर निकला गया। परिजन एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार से आग्रह किया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते है। उसके बाद एसडीएम ने परिजन आग्रह स्वीकार कर शव का पुलिस से पंचनामा करवा कर परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय मय फोर्स सहित गांव लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें