फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंटर की जगह डिग्री कॉलेज में न चला जाए कोई छात्र, करें प्रवेश पत्र का सत्यापन

Sat, 20 Jun 2026 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। रतन सेन डिग्री कॉलेज, बांसी में रविवार को आयोजित होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को पर्यवेक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्राध्यक्ष की उपस्थिति में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

केंद्राध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय सबसे पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र का सत्यापन किया जाएगा, ताकि कोई छात्र भूलवश रतन सेन इंटर कॉलेज के बजाय रतन सेन डिग्री कॉलेज या अन्य केंद्र पर न पहुंच जाए।
उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र जांच के बाद अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच एवं बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को सीटिंग प्लान के अनुसार बैठाने, बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित करने, प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षा अवधि और प्रश्नपत्र खोलने के निर्धारित समय सहित सभी प्रक्रियाओं की जानकारी कक्ष निरीक्षकों को दी गई।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. किरण देवी, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. हंसराज, डॉ. देवेंद्र प्रसाद, डॉ. दयाशंकर, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, डॉ. रितेश कुमार शुक्ल, डॉ. आलोक दूबे, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. मनीष कुमार भारती, डॉ. रविरेश सिंह, डॉ. राकेश चंद्र त्रिपाठी, राजेश कुमार शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार टंडन, डॉ. सुभीर सिंह, डॉ. कंचन यति और डॉ. रंजीता शुक्ला सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें