फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत

Sat, 20 Jun 2026 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। बांसी-नौगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे एक पीआरडी जवान ब्रह्मदेव की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी विष्णु प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी पीआरडी जवान ब्रह्मदेव शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने गांव के ही विष्णु प्रसाद के साथ बाइक से बांसी कोतवाली ड्यूटी करने जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बांसी कोतवाली क्षेत्र में फजिहतवा और मलंग बाबा स्थान के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में ब्रह्मदेव सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि विष्णु प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी फूला देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें