फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा नामांकन

Fri, 26 Apr 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



- कलक्ट्रेट में होने वाले नामांकन में रहेगा सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

- नामाकंन हाल कलक्ट्रेट परिसर के अंदर और गेट के बाहर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था

- गेट पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चेकिंग के बाद ही प्रत्याशी सहित पांच लोगों को मिलेगा प्रवेश

- वाहनों की आवाज आने से ना बड़े भीड़ इसलिए दो जगह रहेगा पार्किंग स्थल

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के लिए नामाकंन 29 अप्रैल से होना है। नामाकंन कलक्ट्रेट में होना है। इसे सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से मुकम्मल तैयारी की जा रही है। त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में नामाकंन होगा।
गेट, परिसर और नामाकंन हाॅल, तीन चरण में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। दो स्थानों पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस से चेकिंग करने के बाद ही अंदर भेजा जाएगा। नामाकंन के लिए प्रत्याशी सहित पांच लोग ही जा सकेंगे। चप्पे- चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के जिले में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। मतदान से पहले 29 अप्रैल से नामाकंन शुरू हो रहा है, जो छह मई तक चलेगा। नामाकंन सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है। कलक्ट्रेेट में जगह-जगह बैरिकेटिंग कर दिया गया। वहीं, तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गाड़ी तय पार्किंग स्थल पर खड़ी करने के बाद कार्यकर्ता प्रत्याशी के साथ कलक्टे्रट गेट तक आने पाएंगे। यहां से गेट पर इलेक्ट्रॉनिम मशीन व डिवाइस से चेकिंग करने के बाद प्रत्याशी सहित पांच लोगों को गेट से अंदर भेजा जाएगा। अंदर भी परिसर में चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। यहां प्रशासनिक औैर पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे जो जरूरत पड़ने पर पूछताछ कर सकते हैं। इसके बाद नामाकंन हाॅल में भी सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रहेगी। तीन लेयर में सुरक्षा की मॉनिटरिंग तीन सीओ करेंगे। इसके साथ ही कई थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगी। यहां अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।



यह रहेगा पार्किंग स्थल, बंद रहेंगे नामाकंन के समय तक वाहन

नामाकंन का जबतक समय होगा, कलक्ट्रेट की ओर से वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। इसके साथ ही बर्डपुर की ओर से आने वाले प्रत्याशियों की वाहन की पार्किंग ओवर ब्रिज के पास रहेगी। जबकि बांसी की ओर से आने वाले प्रत्याशियों के वाहन की पार्किंग बीएसएनएल कार्यालय के बगल ग्राउंड में रहेगी। साड़ी तिराहा से आगे वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन




बोले जिम्मेदार

नामाकंन सकुशल संपन्न कराने को लेकर तैयारी की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में नामाकंन होगा। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट, परिसर और नामाकंन हाॅल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। पहले गेट पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें