ट्रेलर में ला रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़े गए
एसओजी और चिल्हिया पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ लगी सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चुनाव में हिमाचल से बिहार खपाने ला रहे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को एसओजी और चिल्हिया पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात पकड़ लिया। ट्रेलर में लदा 50 शीशी से अधिक शराब पकड़ी गई। तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस टीम ने पकड़ा है। केस दर्ज करके सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ एसओ चिल्हिया दिनेश चंद चौधरी के साथ टीम तैयार बृहस्पतिवार देर शाम क्षेत्र के धेंसा पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की शराब की बड़ी खेप एक टे्रलर से आ रहा है। टीम ने सतर्कता दिखाई तो एक ट्रेलर को पकड़ा गया। चेकिंग की गई तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि यह शराब हिमाचल से लाकर बिहार में बेचते थे। मौके से पुलिस टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ आबकारी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया।
शराब तस्करी में यह पकड़े गए
एएसपी ने बताया कि पकड़े तस्करों ने अपनी पहचान हरिभजन सिंह निवासी लोगढ़ थाना जिरकपुर जनपद मोहाली पंजाब। जयप्रकाश सिंह निवासी लकड़ी दरगाह थाना बढ़हरिया जनपद सीवान बिहार। परवेज निवासी गढ़ी थाना खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा बताया है। इनके द्वारा पहले से शराब की तस्करी की जा रही है। इनके बारे में और जानकारी ली जा रही है।