फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गो रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान, इटवा पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Tue, 21 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
81 दिवसीय गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का हुआ स्वागत, गोमाता को विशेष दर्जा देने की उठी मांग
विज्ञापन

इटवा। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में रविवार देर शाम 81 दिवसीय गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गो संरक्षण और सनातन धर्म के संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से गोरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
मौन व्रत पर होने के कारण जगद्गुरु शंकराचार्य का संदेश ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से सुनाया गया। संदेश में कहा गया कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गोसेवा को सर्वोच्च पुण्य माना गया है। गोमाता की रक्षा प्रत्येक सनातनी का दायित्व है। उन्होंने मांग की कि गोमाता को पशु सूची से अलग कर उन्हें विशेष दर्जा देने के लिए कानून बनाया जाए। इस दौरान उपस्थित लोगों को गोरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि इटवा की धरती पर शंकराचार्य का आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भी गोमाता को विशेष दर्जा देने संबंधी कानून बनाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए लोगों से गो-संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इससे पूर्व करहिया पुल पर श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का स्वागत किया। इसके बाद दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ जयघोष करते हुए उन्हें महाविद्यालय परिसर तक लाया गया। परिसर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर अमरेश्वरानंद, सचिव देवेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधायक सैय्यद खातून, अजय चौधरी, बब्लू खान, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें