फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निजीकरण के विरोध में उपभोक्ताओं को साथ लेकर लड़ रहे बिजली कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संघर्ष समिति और जूनियर इंजीनियर संघठन के आह्वान पर शुक्रवार को भी बिजली कर्मियों का प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और अभियंताओं ने दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शन जारी रखा। जूनियर इंजीनियर संघठन के जिलाध्यक्ष यादवेश राय ने पाॅवर कारपोरेश प्रबंधन को चेतावनी दी कि वे उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां न करें अन्यथा इस भीषण गर्मी में ऊर्जा निगमों में अशांति की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संघर्ष समिति की हड़ताल करने का अभी कोई नोटिस नहीं है। लेकिन पॉवर काॅरपोरेशन के चेयरमैन, मुख्य सचिव को और शासन के बड़े अधिकारियों को पत्र भेज कर गुमराह किया जा रहा है कि बिजली कर्मी हड़ताल पर जाने वाले हैं। चेयरमैन के पत्र के आधार पर जनपदों में जिला अधिकारियों द्वारा हड़ताल से निपटने की तैयारी के निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जिससे अनावश्यक तौर पर ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति का वातावरण बन रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान अनिल यादव, योगेश बघेल, संजय गौड़, राजेश गुप्ता, अनिल यादव, पंकज, कुंदन, संदीप, गोविंद, अनिल, सुरेन्द्र, अमरजीत, अवनिश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें