- नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच के बनरसीया गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच के बनरसीया गांव में सरकारी जमीन खलिहान में बने मदरसे को तहसील प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार को मदरसे की कमेटी ने ध्वस्त करवा दिया। अब वह कब्जा मुक्त हो गया। जमीन प्रशासन की निगरानी में होगी।
जानकारी के अनुसार नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच के बनारसीया गांव के खलिहान जमीन में अवैध तरीके से मदरसा का भवन निर्माण कर संचालित हो रहा था। तहसीलदार न्यायालय की तरफ से जारी आदेश के बाद भारत-नेपाल सीमा से लगभग चार किमी दूर गांव में अवैध मदरसा तहसीलदार न्यायालय के आदेश में कि सभी कमेटी के लोग हटा लें, नहीं तो बलपूर्वक हटाया जाएगा। उसके बाद राजस्व टीम ने मदरसे पर नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को मदरसे को स्वयं ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में जितने भी खलिहान, घूर गढ्ढे पर अतिक्रमण किए गए हैं। उनको चिन्हित करके नोटिस देकर खाली करवाया जा रहा है। जो अतिक्रमण कारी स्वयं अतिक्रमण हटा लें रहे हैं। जो अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनको बलपूर्वक अतिक्रमण हटवाकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।