फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली 17 घंटे गुल रही, उमस से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली 17 घंटे गुल रही, उमस से परेशानी
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में लोग बोले, हल्की सी बूंदाबांदी में ही हम लोगों को कटौती से पड़ता है जूझना
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। मंगलवार की रात हल्की बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति शोहरतगढ़ नगर में बाधित हो गई और लोगों को पूरी रात अंधेरे में उमस भरी गर्मी के बीच गुजारनी पड़ी। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र परसिया में तैनात जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल फोन पर संपर्क भी स्थापित नहीं हो पाया। 17 घंटे बाद बुधवार दोपहर 1.30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विद्युत उपकेंद्र परसिया से नगर फीडर की आपूर्ति मंगलवार रात 9 बजे से बुधवार दोपहर 1.30 तक ठप रही। बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क स्थापित न होने से उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। शोहरतगढ़ के पूर्व सभासद रामसेवक गुप्ता, संजय कसौधन, प्रेम, दीपक, गौरव, दिनेश आदि लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हल्की सी बूंदाबांदी व तेज हवा चलने से हम लोगों को बिजली कटौती के संकट से जूझना पड़ता है। शिकायत के बाद भी बिजली निगम के आदत में सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार की रात 9 बजे से बुधवार दोपहर 1.30 बजे तक कुल 16.30 घंटे तक करीब परसिया, छरहरा, गड़ाकुल, नीबीदोहनी, नगर पंचायत शोहरतगढ़ समेत आधा दर्जन गांवों के लोगों को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। पूर्व सभासद रामसेवक गुप्ता, संजय, पिंटू, सुरेश, दिनेश आदि लोगों ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी बिना किसी आदेश से शोहरतगढ़ नगर के फीडर में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिजली कटौती के दौरान अधिकारियों के मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं होने से घंटों तक समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र परसिया में तैनात जेई अनिल कुमार यादव ने बताया कि लोकल फाल्ट व 33 हजार में फाल्ट के कारण लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। समस्या का समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें