फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में दो, रात में चार घंटे मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में दो, रात में चार घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन

- बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार अनजान
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से गर्मी के इस मौसम में लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि दिन में एक से दो घंटे तो रात में तीन से चार घंटे कटौती हो रही है। बिजली निगम के अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं।
बढ़नी में ग्रामीण क्षेत्रों में ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक रविवार तक बिजली की आपूर्ति ठीक थी। सोमवार सुबह से कटौती चरम पर है। लोगों के मुताबिक मंगलवार को पूरे दिन में मात्र एक से दो घंटे ही बिजली मिली है। वहीं, रात में भी तीन से चार घंटे बिजली की आपूर्ति की गई। बिजली निगम का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मोबाइल फोन नहीं रिसीव कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

कभी दोपहर में तो कभी रात को तीन घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। जेई का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जाता है। सीएम हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। मगर समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

- लल्लू मिश्र, निवासी चरिहवा
---
बिजली नहीं आने से रात में घर की छत में सोना पड़ रहा है। मच्छरों के कारण सो नहीं पा रहे हैं। पहले बिजली कटौती का शेड्यूल होता था, अब तो कुछ पता ही नहीं है।
- आशुतोष शुक्ल, निवासी मनिकौरा
बिजली जाने के बाद इंवर्टर भी डाउन हो जाता है। गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से घरों में पानी भी नहीं आ रहा है।
- मो. सफात, निवासी भुतहवां
---
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रात बिताना मुश्किल हो रहा है। विद्युत निगम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का फोन रिसीव नहीं हो रहा है।
- बब्बू खान, निवासी मदरहिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें