संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ के सुभाष नगर मोहल्ले में रविवार रात खेलते समय स्ट्रीट लाइट के खंभे के संपर्क में एक किशोर आ गया। उसकी करंट लगने से मौत हो गई। परिवार के आग्रह पर पुलिस ने लाश का पंचनामा करके सुपुर्द कर दिया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
सुभाषनगर मोहल्ला निवासी शाकिर अली (16) पुत्र आबिद रविवार रात मोहल्ले की सड़क पर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में लगी स्ट्रीट लाइट के पोल के संपर्क में आते ही उसे करंट लग गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह जमीन पर गिर पड़ा था।
इसके बाद लोग मौके पर पहुंच गए थे। अस्पताल लेकर जाने की सोचते, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सोमवार सुबह पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिवार लोगों ने पीएम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पंचनामा करके सुपुर्द कर दिया। मृतक चार भाई बहन हैं। इसमें वह सबसे बड़ा लड़का था। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, लोगों का कहना कि यह बिजली सप्लाई वाला पोल नहीं है। लेकिन, अंडर ग्राउंड केबिल उसी से गई है। उसी से करंट प्रवाहित होने की आशंका है।
इस संबंध में शहर कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी।