भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहा के पास सोमवार को कार ने पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ख़ेसरहा थाना क्षेत्र के बदुरगाना घोसियारी ने निवासी विनय कुमार (19) दोस्त लवकुश के साथ बाइक से डुमरियागंज आया था। वह वापस जाते हुए बैदौला चौराहा पर मछली मंडी के पास आगे एक कार जा रही थी। पीछे बाइक सवार चल रहे थे। कार सवार ने अचानक ब्रिक लगा दी। बाइक सवार कार में जाकर टकराया, जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए। संवाद