शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के नहरी गांव निवासी प्यारी (90) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतका के तीन पुत्र है। एक पुत्र की पत्नी को उसने सारी जमीन की रजिस्ट्री जनवरी में ही कर दी। दो पुत्र ने कोर्ट शरण ली थी। शनिवार को वृद्ध की मौत हुई तो दूसरे पुत्र ने पीआरवी को सूचना दी कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में वृद्ध महिला के शरीर पर कोई चोट के नहीं थे। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, नहरी गांव निवासी प्यारी के शंकर, हरिराम और जयराम पुत्र है। प्यारी शंकर पुत्र के साथ रहती थी। प्यारी ने शंकर की पत्नी मालती को आठ बीघा जमीन जनवरी महीने में रजिस्ट्री कर दी थी। उसके बाद मामले की जानकारी हरिराम और जयराम को मिली तो कोर्ट में दीवानी मुकदमा कर दिया। इस मामले में कोर्ट में बयान होना था। शनिवार शाम को प्यारी (90) की मौत हो गई तो हरिराम में डायल-112 पर पीआरवी को सूचना देकर भाई शंकर आरोप लगाया कि मेरी मां से पूरी जमीन की रजिस्ट्री करवा के बाद उसकी हत्या कर दी है ताकि कोर्ट में गवाही मां को न देनी पड़े।
सूचना पर डायल 112 की पुलिस और शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह मय फोर्स के साथ नहरी गांव पहुंच गए। शव को कब्जे लेकर पंचनामा किया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। परिजन के अनुसार बीमार चल रही थी। शव का पीएम रिपोर्ट व आरोप लगाने वाले पुत्र की तहरीर जांच कार्रवाई की जाएगी।