फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ बोरी यूरिया बरामद, पांच नेपाली पकड़े गए

Sat, 30 Nov 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान नेपाल बार्डर पर स्थित सेमरहवा के पास पांच संदिग्धों को पकड़ा। उनकी साइकिल से आठ बोरी यूरिया बरामद किया। पूछताछ करने के बाद बरामद यूरिया सहित आरोपियों को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसओ ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान जानकारी मिली की कुछ तस्कर यूरिया लेकर नेपाल जा रहे हैं। बार्डर पर स्थित सेमरहवा के पास पहुंचकर पांच लोगों को साइकिल के साथ पकड़ा गया। इनके पास से आठ बोरी यूरिया बरामद की गई। इनकी पहचान मतीबुल, सलमान, नासिर निवासी ग्राम विजयनगर, अनिल निवासी डबरा थाना बहादुरगंज,सुन्ना निवासी व थाना बहादुरगंज जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद पांच को यूरिया के साथ बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें