फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 धार्मिक स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
49 धार्मिक स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर
विज्ञापन

- 276 स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई
- एसडीएम व सीओ की अगुवाई में चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के 49 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए। वहीं, 276 स्थानों पर धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं से मिलकर लाउडस्पीकर की आवाज धीमी कराई गई।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में कुल धार्मिक स्थल 765 हैं। जिसमें 257 मंदिर तथा 448 मस्जिद हैं। जहां पर कुल 384 लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्र लगे थे। जिसमें तहसील के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में 114, त्रिलोकपुर 85, भवानीगंज में 135, पथरा बाजार में 50 लाउडस्पीकर लगे हुए थे। बृहस्पतिवार को एसडीएम और सीओ की अगुवाई में डुमरियागंज थाना क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों से 12, त्रिलोकपुर में 10, भवानीगंज थाना क्षेत्र मे 17, पथरा बाजार क्षेत्र में 10 सहित कुल 49 लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से हटाए गए। वहीं, प्रशासन ने धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं से मिलकर 276 स्थानों पर लाउडस्पीकर का आवाज कम कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों पर लगे एक से अधिक लाउडस्पीकर को हटवाया गया है। साथ ही मंदिर मस्जिद आदि धार्मिक स्थलों के महंत, पुजारी, मौलाना, इमाम से मिलकर धार्मिक क्रिया कर्म के दौरान लाउडस्पीकर को सीमित आवाज में उपयोग में लाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

सीओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउडस्पीकर हटवाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अभियान के दौरान पुलिस फोर्स को लगवाया गया है। उन्होंने धर्मगुरुओं से कोर्ट के आदेश का पुलिस और प्रशासन द्वारा कराए जा रहे हैं, पालन के दौरान सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें