फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नए सिरे से होगी नियुक्ति प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में नए सिरे से होगी नियुक्ति प्रक्रिया
विज्ञापन

- आउटसोर्सिंग एजेंसी की नियुक्ति प्रक्रिया दूसरी बार हुई निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग एजेंसी के जरिए कर्मचारियों की नियुक्ति के मामले में पुराने आवदेन निरस्त हो गए हैं। अब नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी और सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। आवेदक चार मई से पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए छह माह पूर्व सेवा योजना पोर्टल से आवेदन मांगे गए थे, लेकिन तकनीकी दिक्कत से अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके थे। आरोप लगे थे कि मनचाहा लोगों के ही आवेदन हो पा रहे हैं। हंगामा होने के बाद सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब पुराने आवेदन को रद्द करते हुए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। चार मई से सेवा योजना पोर्टल पर नर्सिंग, लैब टैक्निशियन, फार्मासिस्ट, मल्टी हेल्थ वर्कर, मल्टी हेल्थ वर्कर जनरल के अलग-अलग पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी। इसके बाद परीक्षा कराई जाएगी। आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया दूसरी बार निरस्त हुई है। आरोप लगा था कि स्थानीय युवाओं को आवेदन का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

पद के तीन गुना आवेदक होंगे चयनित
मेडिकल कॉलेज में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले आवेदन करना होगा। पद के अनुसार तीन गुने आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे, उनकी लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में पास होने के बाद साक्षात्कार होगा, फिर नौकरी पा सकेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती के पुराने आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। नए सिरे से भर्ती के लिए चार मई से आवेदन लिए जाएंगे। यह आवेदन सेवा योजना पोर्टल से मांगे गए हैं। इसमें सॉफ्टेयर में जो भी आवेदन करेगा, उसका आवेदन अपलोड होगा।
- डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
पद संख्या
नर्सिंग 173
लैब टेक्नीशियन 20
फार्मासिस्ट 10
मल्टी हेल्थ वर्कर 100
मल्टी वर्कर जनरल 60
कंप्यूटर क्लर्क 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें