फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नशीली दवा बरामद, दो नेपाली नागरिक पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीमा पार करते समय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 250 गोली दवा बरामद
विज्ञापन

- मोहाना पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों को किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा पुलिस ने सोमवार रात को सीमावर्ती इलाके के चिर्रीपुर मोड के पास से चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 251 गोली नशीली दवा बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। मामला तस्करी से जुड़ रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र के अनुसार सोमवार की रात ककरहवा चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ भारत नेपाल बार्डर के गांव चिर्रीपुर मोड़ के पास गस्त पर थे। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने पर दोनों भागने लगे जिन्हें दौड़ा कर पुलिस वालो ने पकड़ लिया। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवा प्रॉक्सीको स्पास की 251कैप्सूल बरामद हुआ। पकड़े गये दोनों आरोपियों में अब्दुल वहीद व गोविंद प्रसाद तेली ग्राम तेनुहवा, थाना लुम्विनी जनपद रूपनदेही नेपाल हैं। मामला तस्करी से जुड़ा हुआ है। दोनों अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट में चालान कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में ककरहवा चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार, प्रदीप राना, संजय यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें