फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मरीजों से मिली शिकायत तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ सीएचसी लोटन का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन बाजार में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके चौरसिया निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण काउंटर, वार रूम, नवजात शिशु रूम, लेबर रूम पैथोलॉजी, उपस्थित रजिस्टर देखा।
निरीक्षण के बाद सीएचओ मीटिंग का भी अवलोकन किया और जानकारी ली। लेबर रूम में मौजूद लोगों से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन के कैंपस में चल रहे नसबंदी शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह की शिकायत अगर मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्टाफ से कहा साफ-सफाई की व्यवस्था सही होना चाहिए। गंदगी से काफी बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। नव निर्मित बाउंड्रीवॉल का निरीक्षण किया और कहा कि गुणवत्ता में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कर्मा में पहुंचकर टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अमित कुमार चौधरी,डाॅ. मनीष जायसवाल, डाॅ. धीरेंद्र चौधरी, बीसीपीएम रमाकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें