फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

गोल्हौरा थानाक्षेत्र के निबिहवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गोल्हौरा। थानाक्षेत्र केे निबिहवा गांव में मंगलवार सुबह खेत की ओर गए 21 वर्षीय युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह पानी में चला गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निबिहवा गांव निवासी कैलाश (21) पुत्र सरबजीत निषाद बुधवार सुबह गांव के दक्षिण तरफ नाले के पास गया था। बताया जा रहा है कि नाले के किनारे जैसे ही पैर रखा फिसल कर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। देर हो जाने पर कैलाश जब घर नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। गांव के लोगों ने देखा कि नाले में करीब 500 मीटर की दूरी पर लाश उतरा रही थी। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। एसओ गोल्हौरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें