फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शुरू हुआ नाला निर्माण... मिलेगी राहत

Mon, 23 Mar 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ नगर पंचायत में निर्माणधीन नाला। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत में जलनिकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाई जाएगी। इसके लिए नगर के गड़ाकुल के रामजानकी नगर वार्ड में लगभग 1.50 करोड़ की लागत से 200 मीटर नाले का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बड़ी आबादी को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत शोहरतगढ़ में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। लंबे अरसे से गड़ाकुल के रामजानकीनगर में नाले के निर्माण कराए जाने की मांग जहां पूरी हुई है। वहीं, यहां जलनिकासी न होने से समस्या झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। निर्माण कार्य पूरा होने से बरसात के दिन में लोगों को होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी।
नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में जलनिकासी की समस्या झेल रहे लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नाला बनने के बाद गड़ाकुल के रामजानकीनगर सहित अन्य मोहल्ले की जलनिकासी समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें