फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में उतराया मिला डाल्फिन का शव

Tue, 26 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बानगंगा बैराज के पास नदी में सोमवार की सुबह एक डॉल्फिन का शव मिला है। नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में उतराया डॉल्फिन का शव देख इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम में ऑक्सीजन की कमी से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा बैराज में सुबह कुछ ग्रामीण नदी किनारे गए थे। तभी उनकी नजर पानी में उतरा रहे एक बड़े जलीय जीव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वह डाॅल्फिन निकली, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आशंका जताई कि डाॅल्फिन की मृत्यु किसी चोट, प्रदूषण या पानी में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई हो सकती है। जनवरी-फरवरी माह में बानगंगा पुल के पास रोज डॉल्फिन जल क्रीड़ा करती थी, इसको देखने की उत्सुकता लोग रोज बैराज पर आते थे। उसकी मृत्यु पर लोगों ने दुख व्यक्त किया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बैराज के पास ड्रेसिंग चल रही है। फाटक खोला गया है, हो सकता है कचरे के कारण इसकी मृत्यु हुई हो। डाॅल्फिन को दुर्लभ जलीय जीव माना जाता है और इसके संरक्षण को लेकर सरकार लगातार अभियान चला रही है।
इस संबंध में इटवा रेंज के रेंजर मो. इलियास ने बताया कि यह डाॅल्फिन मछली है। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों के मुताबिक मृत्यु का कारण ऑक्सीजन की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें